देर से चारा देने पर बौखलाए भैंसे ने मालिक दंपित को उतारा मौत के घाट!

Please Share

देर से चारा देने पर बौखलाए भैंसे ने मालिक दंपित को उतारा मौत के घाट! 2 Hindi News Bharat »

कानपुर। यूपी के कानपुर जिले में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना घटित हुई है। यहां एक पालतू भैंसे ने देर से चारा देने पर अपने मालिक दंपती पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से यहां पूरे इलाके के लोग हतप्रभ हैं।

जानकारी के अनुसार भैंसे ने पहले महिला को सींग से कुचलकर मार डाला और फिर उसके पति का पीछा कर उसे भी अपनी सींगों से कुचल डाला। कानपुर शिवराजपुर (बिल्हौर) थाना क्षेत्र में भैंसा पालक अजय पाल (48) पत्नी अनारकली (42) और पुत्र पिंटू के साथ रहते थे।

एसओ जसवंत सिंह ने हैलो उत्तराखंड न्यूज को बताया कि अजय पाल क्षेत्र में अपने पालतू भैंसे से प्रजनन संबंधी कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था। बीती शाम निर्धारित समय से काफी देर बाद अनार कली पालतू भैंसे को चारा डालने गई। तभी भूखे भैंसे ने उस पर हमला कर दिया। भैंसे की गर्दन में बंधी रस्सी टूट गई और देखते ही देखते भैंसे ने महिला को कई बार सींगों से उठाकर पटक दिया।

भैंसे के पत्नी पर हमला करने पर लाठी लेकर दौड़े अजय पाल ने उसे कई लाठियां भी मारीं, लेकिन भैंसे पर कोई असर नहीं पड़ा।

महिला को मौत के घाट उतारने के बाद पिटाई से गुस्साए भैंसे ने अजयपाल को दौड़ा लिया। भागते-भागते वो एक गड्ढे में जा गिरा। इसके बाद भैंसे ने उसे भी अपनी सीगों से मौत की नींद सुला दिया। उन्होंने बताया कि भैंसा 47 हजार रूपए में बिक गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply