काशीपुर में दिव्यांग युवक को बस से उतारकर बदमाशों ने मारी गोली, हालात गंभीर

Please Share

 काशीपुर: प्रदेश के उधमसिंहनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सरेआम एक दिव्यांग को लेनदेन के विवाद में कुछ लोगों ने एक दिव्यांग युवक को बस से उतारकर गोली मार दी। बाएं पैर में गोली लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

 जानकारी के अनुसार काशीपुर में आवास विकास कॉलोनी निवासी मुकेश (25) पुत्र स्वर्ण कमल पोलियो ग्रस्त है। वह कॉलोनी में ही टेलरिंग का कार्य कर आजीविका चलाता है। मुकेश ने अपने परिचित युवकों से 23 हजार रुपये उधार लिए हुए हैं। बार-बार तकादा करने के बाद भी वह रकम अदा नहीं कर पा रहा था। मंगलवार को वह जनपद रामपुर थाना टांडा के ग्राम महमूदपुर में अपनी बहन सुमन से मिलने गया था। शाम को वह बस से लौट रहा था। इसी दौरान गिन्नीखेड़ा के पास बाइकों पर सवार चार युवकों ने उसे बस से उतार लिया और गणपति अपार्टमेंट के पास ले जाकर उसके बाएं पैर में गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों मे दहशत मच गई। स्थानिए लोगों को पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घायल को अपनी गाड़ी से अस्पताल भेजा। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like