दर्दनाक: शादी से घर लौट रहे घरातियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बच्चों सहित नौ लोगों की मौत, 20 गम्भीर घायल

Please Share

हापुड़: उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक साथ कई घरों की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। पिकअप वाहन में सवार होकर शादी से गांव लौट रहे नौ लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 20 अन्य लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है। सादिकपुर गांव के पास पिकअप वाहन में तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप दूर जाकर पलट गया। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई, घायलों को हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के सालेपुर कोटला निवासी मेहरबान की बेटी गुलफशा की रविवार को शादी थी। मेरठ जिले के नंगला गांव से बरात आई थी। उन्होंने बुलंदशहर रोड हापुड़ स्थित वंश गार्डन में समारोह आयोजित किया था। शादी में शामिल होने उनके गांव से परिवार के कई लोग आए थे। खाना खाकर देर रात करीब 11 बजे पिकअप वाहन में सवार होकर लोग गांव लौट रहे थे। बुलंदशहर रोड पर एक तेज रफ्तार कैंटर की पिकअप से भिड़ंत हो गई। पिकअप वाहन पलट गया। इस दौरान पिकअप में सवार सभी लोग घायल हो गए। नौ लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल है।

सूचना पर एएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।देर रात हुआ हादसा इतना वीभत्स था कि मौके पर पहुंचे के भी होश उड़ गए। चारों तरफ घायल और खून बिखरा था। चीख-पुकार मची थी। पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए थे। हर तरफ से मदद की पुकार की जा रही थी। पुलिस को भी घायलों को गाड़ी के नीचे से निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।

देवनंदिनी अस्पताल के डॉक्टर श्याम ने इस हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है। 20 से ज्यादा घायलों का उपचार चल रहा है। मरने वालों के परिवार के सदस्य आदिल को भी चोटिल होने के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदिल ने बताया कि उसके ताऊ की बेटी का विवाह समारोह था। इसमें वह लोग शामिल होने गए थे। हादसे के बाद कोहराम मच गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like