सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ माहौल, शिवभक्तों का उमड़ा सैलाब

Please Share

देहरादून: पवित्र श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है।  टपकेश्वर महादेव और नीलकंठ महादेव में लम्बी लम्बी कतारों में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही जुटे हैं। शिवालयों की रौनक देखते बन रही है।

देहरादून में स्थित टपकेश्‍वर महादेव मंदिर में सुबह से ही शिवभक्‍त उमड़ना शुरू हो गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के नारे भी लगाए। दूसरी  ओर पौड़ी जिले के यमकेश्र्वर प्रखंड में मणिकूट पर्वत की तलहटी पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर स्थित है। श्रावण मास की कावड़ यात्रा में यहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष भी कावड़ यात्रा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर समिति को सोमवार के जलाभिषेक के लिए यहां करीब एक लाख से अधिक कांवडि़यों के पहुंचने की उम्मीद है। जिसके लिए सुरक्षा प्रबंधन भी किए गए हैं। आसपास के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

चहुंओर बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। शिवालयों की साज सज्जा देखते ही बन रही है। दक्षनगरी में भी तैयारियों जोरों पर है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भोले शंकर श्रावण मास में अपनी ससुराल दक्षनगरी कनखल में विराजते हैं। इसलिए हरिद्वार में सावन का महत्व और बढ़ जाता है। दक्षेश्र्वर महादेव मंदिर में भी श्रावण के पहले सोमवार पर जलाभिषेक को विशेष तैयारियां की गई हैं। इधर, हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड से कांवड़ यात्री जल भरकर अपने घरों को लौट रहे हैं। अब तक 25 लाख कांवड़ यात्री जल लेकर जा चुके हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like