मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में आयोजित हिमालय कॉन्क्लेव पर कांग्रेस के दिग्गज व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने जबरदस्त पलट वार करते हुए कहा कि भाजपा ने जहां हिमालय राज्यों की भौगोलिक पलायन एवं विकास की योजनाओं का खाका तैयार करने के उद्देश्य को लेकर मसूरी में करोड़ों रुपये खर्च किये हैं,वहीं इस कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री की जगह वित्त मंत्री को भेजना यह साबित करता है कि यह आम जनता को मूर्ख बनाने के लिए मात्र एक रणनीति है। जबकि कई राज्य आज आपदा की चपेट में हैं।अच्छा होता कि सरकार हिमालय राज्यों की इस कॉन्क्लेव की जगह पर उन राज्यों की मदद करते जहां पर ,हजारों लोग बेघर हो गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस कॉन्क्लेव से स्थानीय मीडिया से भी दूरी बनाई गई है।जिससे साफ जाहिर होता है कि यह मात्र एक पिकनिक के तौर पर हिमालय राज्यों की कॉन्क्लेव का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय पर कांग्रेस ठोस रणनीति के तहत मसूरी में ही हिमालय राज्यों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक करेगी।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.
