मायावती का योगी सरकार पर हमला, बोलीं-उन्नाव कांड के आरोपियों को बीजेपी का संरक्षण।

Please Share

उन्नाव हादसे पर बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, उन्नाव रेप पीड़िता और उसके परिवार की हत्या का प्रयास,  मुकदमों की वापसी के लिए विधायक द्वारा धमकी का आरोप काफी गंभीर मामला है। जिसका सुप्रीम कोर्ट द्वारा संज्ञान लिया जाना स्वागत योग्य है। इससे पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। और कहा कि अभियुक्त विधायक को सत्ताधारी बीजेपी का लगातार संरक्षण रहा है। यह कोई छिपी बात नहीं है। यही कारण है कि किसी न किसी बहाने रेप आदि का यह केस सीबीआई के पास होने के बावजूद काफी लम्बे समय से लम्बित पड़ा है, और जिस कारण पीड़िता स्वंय नए हादसे का शिकार होकर मरणासन्न है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like