बग़दाद पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक, मारे गए ईरान के सबसे ताकतवर जनरल कासिम सुलेमानी

Please Share

बग़दाद: ईरान की क़ुद्स फ़ोर्स के प्रमुख जनरल क़ासिम सोलेमानी बग़दाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई हमले में मारे गए हैं। इस हमले की ज़िम्मेदारी अमरीका ने ली है। इस हमले में कताइब हिज़बुल्लाह के कमांडर अबू महदी अल-मुहांदिस भी मारे गए हैं। अमरीकी रक्षा विभाग की तरफ से बयान में कहा गया है कि अमरीकी राष्ट्रपति के निर्देश पर विदेश में रह रहे अमरीकी सैन्यकर्मियों की रक्षा के लिए क़ासिम सोलेमानी को मारने का कदम उठाया गया है। अमरीका ने उन्हें आतंकवादी घोषित कर रखा था।

इस हमले में अमेरिका ने हत्या की पुष्टि भी की और कहा कि यह राष्ट्रपति के निर्देश पर किया गया हैं। अमेरिका राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि सुलेमानी अमेरिकी राजदूत समेत अमेरिकी लोगों पर हमले की योजना तैयार करता था। इसी वजह से उससे मारा गया है। इस हमले में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है।

बयान के अंत में कहा गया कि, “यह एयरस्ट्राइक भविष्य में ईरानी हमले की योजनाओं को रोकने के उद्देश्य से किया गया हैं। अमरीका, चाहे जहां भी हो, अपने नागरिकों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई को करना जारी रखेगा।

अमरीकी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि जनरल सुलेमानी और ईराम समर्थित मिलिशिया के अधिकारी दो कार में बगदाद एयरपोर्ट जा रहे थे तभी एक कार्गो इलाके में अमरीकी ड्रोन ने उन पर हमला कर दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like