नदी में फूल तोड़ने गए 5 युवक, पानी में डूबने से एक की मौत,

Please Share

यूपी:नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के खैरी गांव के तालाब में फूल तोड़ने गए पांच युवक नाव पलटने से से डूब गए। जैसे गांव के लोगो को पता चला तो दो लोग उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूद गए और पांचों युवकों को बाहर निकाला। जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी हाला गंभीर बतायी जा रही है तीन युवक सुरक्षित बच गए। घटना से गांव में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को खैरी गांव के विशाल मोन तालाब से फूल तोड़ने नाव से गांव के कुछ साथी जनमेजय (18) पुत्र राम दरश, अबूबकर(18) पुत्र रब्बुल, सुनील (20) पुत्र सुभाष, सोनू (20) पुत्र सदरुद्दीन और मंजूर (18) पुत्र मसुजम्मा के साथ गए। फूल तोड़ते समय नाव में पानी भर गया और नाव पलट गयी। जैसे ही नाव पलटने लगी तो युवकों ने शोर किया सूचना पर पुलिस भी मोके पर पहुंच गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like