तीन को गोली मारी, एक की मौत

Please Share

रुड़की: खेत में पानी देने को लेकर हुआ मामूली झगड़ा खूनी खेल में बदल गया। कुछ लोगों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गोली मार दी। इनमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और चचेरा भाई घायल हो गए। पिता की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने इस मसले में कार्रवाई शुरू कर दी है। हमले के आरोपी परिवार के चार लोगों को पुलिस ने देर रात ही हिरासत में लिया था। गांव में एजतियातन पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

झबरेड़ा के हतश्यामपुर गांव में यह सनसनीखेज वारदात हुई। गांव के दलित परिवार के वेदपाल का गांव के पास ही खेत है। गुरुवार को शाम करीब छह बजे वह ट्रैक्टर पर पंप लगाकर खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक अन्य व्यक्ति महकार अपने कुछ साथियों को लेकर वहां पहुंचा। वे खेत में पानी देने का विरोध करने लगे, इसी को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि महकार और उसके साथ आए लोगों ने वेदपाल से मारपीट शुरू कर दी। उसके 20 वर्षीय बेटे विकास ने विरोध किया तो उन्होंने तमंचे से फायर झोंक दिया। इनमें से एक गोली विकास के सिर पर लगी, उसकी मौक पर ही मौत हो गई। दूसरी गोली वेदपाल के सिर और एक अन्य गोली उसके भतीजे अनित के हाथ में लगी।
वारदात की सूचना पर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी ममता बोहरा और सीओ स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। घायल वेदपाल और अनित को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि हत्या के बाद आरोपित गांव से फरार हो गए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like