कर्नाटक: कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायक ने खरीदी 11 करोड़ की कार

Please Share

नई दिल्ली: कर्नाटक कांग्रेस से बगावत के बाद अयोग्य ठहराए गए एमटीबी नागराज फिर सुर्खियों में हैं। वे 17 बागी विधायकों में से एक हैं। इस बार वे महंगी कार खरीदने से चर्चा में हैं। नागराज ने रोल्स रॉयस फैंटम VIII नामक की करीब 11 करोड़ कीमत की कार खरीदी है। साथ ही माना जा रहा है कि,  टैक्स आदि चुकाने के बाद इस लग्जरी कार की कीमत और बढ़ सकती है।

ज्ञात हो कि, कर्नाटक-जेडीएस सरकार के कुल 17 विधायकों ने जुलाई में इस्तीफा दिया था, जिसके बाद राज्य में चल रही गठबंधन सरकार गिर गई थी। तब विधानसभा अध्यक्ष ने इनमे से 14 विधायकों को अयोग्य ठहराया था। इन्हीं विधायकों में एमटीवी नागराज भी शामिल रहे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक में खनन के लिए चर्चित जनार्दन रेड्डी के पास भी ऐसी ही कार है। वहीँ एमटीवी नागराज देश के सबसे अमीर विधायकों में शामिल हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी एक हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की थी। कांग्रेस के बागी नेता की रोल्स रॉयस कार के साथ मौजूदगी की फोटो कांग्रेस प्रवक्ता निवेदित अल्वा ने भी ट्वीट किया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like