उत्तराखंड: खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत, पांच गम्भीर घायल

Please Share

ऋषिकेश:  प्रदेश में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक कि मौत हो गई है। जबकी पांच गम्भीर घायल हो गए हैं। मौके पर पहुँची पुलिस ने रेस्कयू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मृतिका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि ब्रह्मपुरी के पास पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि जिला बागपत और दिल्ली के छह लोग तपोवन स्थित नीरगड्ड वाटर फॉल में नहाने पहुंचे थे। यहां से सभी कार से शिवपुरी जा रहे थे। ब्रह्मपुरी के पास कार गहरी खाई में गिर गई। हादसा देख अन्य राहगीरों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like