उत्तराखंड: 650 पदों पर नामी कंपनियों में सीधी भर्तियां, 6 सितम्बर को युवाओं को मौका

Please Share

देहरादून: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। देहरादून में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से छह सितंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन या ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

सर्वे चौक के पास स्थित मॉडल करियर सेंटर, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में सुबह 10 बजे से रोजगार मेला शुरू होगा। सुबह 11 बजे से इंटरव्यू शुरू होंगे। इसमें करीब 650 पदों पर भर्तियां होनी हैं। अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रति, पासपोर्ट फोटो, आईडी प्रूफ लेकर आना अनिवार्य है।

इस मेले में विभिन्न कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। कंपनियों में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, डिलिवरी ब्वॉय, सेल्स एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रीशियन, एग्जीक्यूटिव अफसर, ऑपरेटर असिस्टेंट पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को चुना जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छह सितंबर सुबह 10 बजे से पहले अपना नाम क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में लिखवाना होगा।

अभ्यर्थी भारत सरकार की वेबसाइट www.nsc.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण भी करवा सकते हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like