मसूरी: सड़कों की हालत ख़राब, शासन प्रशासन बेख़बर

Please Share

मसूरी: पिक्चर पैलेस से लंढोर जाने वाली मुख्य सड़क होटल शिवा कॉन्टिनेंटल के समीप खतरा मंडराने लगा है। बता दें कि उक्त स्थान पर सड़क चौड़ीकरण के लिए सड़क का एक बड़ा भाग पिलर के सहारे बनाया गया था। जो जर्जर हालत में है, पिल्लर की मरम्मत न होने के कारण सड़क का एक बड़ा भाग पिल्लर पर टिका हुआ है। जो कभी भी धराशाई हो सकता है, वही मसूरी में हो रही लगातार बारिश के चलते भी उक्त स्थान पर खतरा और अधिक बढ़ गया। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है स्थानीय लोगों का कहना है कि पालिका को कई बार इस बारे में अवगत कराया गया। परन्तु पालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है जिससे यंहा खतरा बना हुआ है। वंही होटल स्वामी का कहना है की पालिका को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया। पर अभी तक पालिका की ओर से यंहा कोई कार्य नहीं करवाया गया। जिससे यंहा खतरा बना हुआ है, साथ ही  उन्होंने कहा कि पालिका यंहा एक बड़े हादसे का इन्तजार कर रही है। वंही पालिकाध्यक्ष का कहना है कि विभाग को निर्देशित कर दिया है और जल्द से जल्द कार्य शुरू किया जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like