स्पा की आड़ में हाई फाई सिस्टम से चल रहा था सेक्स रैकेट, बटन से खुलता था तहखाना

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के सहयोग से बुराड़ी इलाके में स्पा सेंटर 18 प्लस ब्यूटी टेंपल में चल रहे ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। स्पा सेंटर की आड़ में हाई फाई सेक्स रैकेट चल रहा था।जिसे देखकर खुद महिला आयोग की टीम और पुलिस भी दंग रह गई। यहां जिस तरह का मेन्यू कार्ड बरामद हुआ है उससे ये साफ जाहिर होता है कि यहां अच्छा-खासा सेक्स रैकेट चल रहा था।

बता दें कि दिल्ली पुलिस से बात कर उनकी टीम के साथ सदस्य बुराड़ी में 18 प्लस ब्यूटी टेंपल स्पा पहुंचे। पुलिस के अधिकारी के साथ आयोग के एक सदस्य ने वहां ग्राहक बनकर एंट्री की। उनको वहां लड़कियों के फोटो और रेट स्क्रीन पर दिखाए गए। इसके बाद टीम ने कमरों का निरीक्षण किया। वहां छोटे-छोटे तहख़ाने जैसे कमरे थे। वहां से आपत्तिजनक वस्तुएं और अश्लील मेनू कार्ड मिले। 3 लड़कों ने बताया कि वे ग्राहक हैं और वहां सेक्स रैकट चल रहा है। सेंटर में बड़े लोहे के गेट मिले। जीना एक बटन से बंद और खोला जाता।

डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने एक ट्वीट में लिखा, “DCW में लगातार स्पा के खिलाफ कम्प्लेंट आ रही हैं। हैरान थी वेबसाइट पर लड़कियों की फोटो और रेट देख! क्राइम ब्रांच का शुक्रिया। तुरंत उन्होंने हमारी मदद की और इस घटिया रैकट को पकड़वाया। धड़ल्ले से लोग स्पा चला रहे हैं। बेटियों की नुमाइश करने वालों को सख्त सजा होनी चाहिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like