महेंद्र सिंह धोनी करेंगे संन्‍यास का ऐलान? विराट कोहली ने किया ट्वीट

Please Share

नई दिल्‍ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट से सन्यास को लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। वहीँ विराट कोहली के ट्विट से धोनी के सन्यास की अटकलों को बल मिला है।

दरअसल, गुरुवार को विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 2016 टी-20 वर्ल्‍डकप की एक तस्वीर शेयर की है। कोहली ने धोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘एक मैच जो मैं कभी नहीं भूल सकता। विशेष रात। यह आदमी, मुझे ऐसे दौड़ाया, जैसे फिटनेस टेस्‍ट हो।’

इस ट्वीट के बाद से धोनी के संन्‍यास की खबरों ने जोर पकड़ा है। फैंस ने सवाल किया कि क्‍या धोनी ने संकेत दे दिए हैं कि वह संन्‍यास लेने वाले हैं।

बता दें कि यह मुकाबला 2016 वर्ल्‍ड टी-20 में 27 मार्च को मोहाली में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेला गया था। यह सुपर 10 लीग का नॉकआउट मैच था। मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like