पिथौरागढ़-देहरादून के बीच आज से हवाई सेवा शुरू, दिन में दो बार भरेगी उड़ान

Please Share

देहरादून: हवाई सफर करने वालो के लिए खुशखबरी है।  नैनीसैनी हवाई पट्टी से देहरादून के लिए हवाई सेवा आज से शुरू हो गई। देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच सीधी सेवा चलेगी। पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच एक दिन में कुल दो फ्लाइटें चलेंगी।

बता दें कि देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच हैरिटेज कंपनी नौ सीटर विमान चला रही है। हेरिटेज की साइट पर ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। हेरिटेज की साइट के अनुसार एक तरफ का किराया 1760 रुपये है। मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन पिथौरागढ़-देहरादून के लिए दो फ्लाइट चलेंगी। जो देहरादून से सुबह 07:55 प्रस्थान पिथौरागढ़ 08:50 आगमन, पिथौरागढ़ 09:10 प्रस्थान देहरादून 10:00 आगमन, देहरादून 10:25 प्रस्थान पिथौरागढ़ 11:10 आगमन,  पिथौरागढ़ दोपहर 01:10 देहरादून 02:00 आगमन करेगी। गौरतलब है कि  इससे पहले सेवा के दौरान विमान पंतनगर होकर देहरादून के लिए रवाना होता था।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like