कश्मीरी छात्रा का धारा 370 को लेकर वीडियो वायरल, कहा PM मोदी ने दी नई जिंदगी

Please Share

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया।  कड़ी सुरक्षा के बाद अब कश्मीर के हालात सामान्य हो रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक कश्मीरी छात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्रा नेPM मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमे नई जिंदगी दी है।

बता दें कि यह वीडियो BJP के राम माधव ने भी वीडियो शेयर किया है। वीडियो में लड़की धारा-370 हटाने को लेकर मोदी सरकार का समर्थन कर रही है। लड़की का कहना है कि मोदी सरकार ने कश्मीर से 370 हटाकर कश्मीर का भला किया है। मैं कहती हूं कि पूरी दुनिया और पूरा कश्मीर मोदी सरकार का साथ दे। 370 की वजह से कश्मीर में आतंक फैल रहा था।

युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही थी जो अब नहीं होगी। लड़की ने कहा कि कश्मीर में गिरफ्तारियां उन नेताओं की गई है जो युवाओं को भटकाते हैं। आम लोगों को परेशान नहीं किया जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like