गहरी खाई में गिरा वाहन, महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख पुकार

Please Share

शिमला: दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। हिमाचल के चंबा में मंगलवार की सुबह अमंगल लेकर आई, एक दर्दनाक हादसे से कोहराम मच गया। गहरी खाई में वाहन गिरने से  एक महिला सहित तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार चम्बा के चुराह उपमंडल के नकरोड़-कपाड़ी मार्ग पर एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यह हादसा सुबह के वक्त हुआ। हादसे की सूचना पहले स्थानीय लोगों नेनकरोड़ पुलिस चौकी को दी।
एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने हादसे की पुष्टि की है।
हादसे में एक महिला समेत दो पुरुषों की मौत हो गई है। गाड़ी में दो व्यक्ति व एक महिला सवार थी। पुलिस जांच कर रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like