मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में भी गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । गणतंत्र दिवस के 71 वर्षगांठ के अवसर पर मसूरी के विभिन्न स्थानों में सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया । इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी लंढोर की जामा पर तिरंगा फहराकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। वहीं इस अवसर पर मसूरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित कीया गया । दूसरी और आई टी बी पी परेड ग्राउंड मसूरी में भी आईटीबीपी के जवानों ने राष्ट्र धवज को सलामी दी । वंही अनुपम चौक पर भी मसूरी विधायक गणेश जोशी पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया इस मौके पर शहर की विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने भी प्रतिभाग किया ।
You May Also Like
Watch Budgam Flash Flood 2026: ALERT | भीषण बाढ़ में ढहा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बडगाम में भारी तबाही
admin
Comments Off on Watch Budgam Flash Flood 2026: ALERT | भीषण बाढ़ में ढहा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बडगाम में भारी तबाही
