उत्तराखंड: छात्रों से भरी बस के चालक को नीचे फेंका, फिर बस लेकर हुआ फरार; पीछे दौड़े परिजन

Please Share

रुड़की: भगवानपुर में एक व्यक्ति की सनक के चलते कई छात्रों की जान खतरे में पड़ गई। शेरपुर गांव स्थित ग्राफिक एरा स्कूल की छात्रों से भरी बस के चालक की पिटाई कर उसे बस से धक्का दे दिया और बस को कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी बस को तेजी से दौड़ाते हुए स्कूल ले गया।

वहीं घटना से भयभीत छात्रों के परिजनों ने बस का पीछा किया। लेकिन गनीमत रही सख्स बस को स्कूल ही ले गया। स्कूल पहुँचते ही अरोपी ने स्कूल के प्रधानाचार्य पर चाकू से हमले का भी प्रयास किया। इस दौरान वह स्कूल की बिल्डिंग पर भी चढ़ गया। जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह उस पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी आभा गांव थाना गगलहेड़ी का है। साथ ही वह स्कूल बस का पूर्व चालक है, जिसे पूर्व में स्कूल प्रबंधन ने हटा दिया था। जिसके चलते इस घटना को पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like