जेल में बंद चिन्मयानंद से भाजपा के पूर्व विधायक व पूर्व एमएलसी मिले, कहा उनकी तबीयत ठीक नहीं

Please Share

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर ददरौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह ने जिला कारागार में बंद दुष्कर्म के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद से मुलाकात की। इससे पहले पूर्व एमएलसी भाजपा नेता जयेश प्रसाद ने दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद चिन्मयानंद के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें केजीएमसी रेफर किए जाने, फिरौती मांगने के मामले में आरोपी छात्रा की गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं।

पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह ने बताया की स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी आंखों में भी परेशानी है उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाए, यदि उन्हें कुछ हो जाता है तो प्रशासन दोषी होगा। उनके अलावा, स्वामी चिन्मयानंद से मुलाकात करने के लिए सुबह 10:15 बजे पूर्व एमएलसी भाजपा नेता जयेश प्रसाद ने मुलाकात की। जयेश प्रसाद लगभग 20 मिनट तक चिन्मयानंद के पास रहे और उनका हालचाल लिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like