हिन्दू मुस्लिम दंगा भड़काने वालो को देंगे मुँह तोड़ जवाब: मीम आर्मी

Please Share

देहरादून: राजधानी के छायादीप सिनेमा के बैंकट हाल में मुस्लिम इंडियन मिशन (मीम आर्मी) का प्रथम सम्मेलन रखा गया जिसमें खुसूसी मेहमान मौलाना अल्ताफ साहब सदर जमीयत उलेमा ए हिन्द ने शिरकत की । मीम आर्मी के सरंक्षक आज़ाद अली ने अपनी बात रखते हुए।बताया कि हमने पहले भी देहरादून शहर के भाईचारे और हिन्दू मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये भी कइयों बार कार्यक्रम किये है हिन्दू मुस्लिम दंगा भड़काने वालो मुह तोड़ जवाब दिया है और आगे भी भाईचारे के लिये कार्य करते रहेंगे।

आज़ाद अली ने यह भी एलान किया कि मीम आर्मी द्वारा निर्णय लिया गया जिसमें युवा प्रदेश अध्यक्ष आशिफ़ कुरैशी ,प्रदेश प्रवक्ता वसीम अहमद को बनाया गया व देहरादून में जल्द ही इकाई अध्यक्ष व मुकम्मल कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ़्ती रहीस अहमद साहब ने अपने बयान में आये हुए सभी साथियों से कहा पहले आप और हम पहले खुद को बदले और फिर देखे कामयाबी कैसे कदम चूमेगी। खुसूसी मेहमान मौलाना अल्ताफ साहब से अपने बयान में कहा मैं और मेरी पूरी टीम मीम आर्मी व अपने इस खूबसूरत शहर के साथ है भाईचारे को बचाने के लिये मैं हमेशा तैयार रहूंगा।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति मौलाना अल्ताफ, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ़्ती रहीस अहमद, प्रदेश अध्यक्ष लतीफउर रहमान, सरंक्षक आज़ाद अली, सरंक्षक दौलत कुंवर, सरंक्षक हर्षपति, सरंक्षक रईस फातिमा, सरंक्षक तौफ़ीक़ अहमद, सरंक्षक लताफत हुसैन, युवा प्रेदश अध्यक्ष आसिफ़ कुरैसी, प्रदेश प्रवक्ता वसीम अहमद, पार्षद मुकीम अहमद,कमर खान उर्फ ताबी, खुर्शीद अहमद, जाकिर अहमद,दानिश खान,अदनान खान,शाहरुख उर्फ सोहेल खान,मोहसिन खान,जुबैर सलमानी,साबिर अली,आमिर राव, हसीन राव, शाहिद अहमद, सहजाद अंसारी, मोइज खान, अब्दुल अहमद,नाजिम खान,आज़म खान,सुल्तान पठान आदि सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like