महाराष्ट्र: राज्यपाल ने लगाई मुहर, मंत्रियों और उनके विभागों का किया बंटवारा, जानें किस को क्या मिला

Please Share

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्रियों के विभाग लगभग तय हो गए हैं । सरकार ने मंत्रियों और उनके विभागों का बंटवारा कर दिया है। राज्य सरकार के पहले विस्तार में 30 दिसंबर को 36 मंत्रियों ने शपथ ली। इसके बाद विभागों के बंटवारे को लेकर महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के तीन दलों के बीच शनिवार रात तक लंबी चर्चा भी चली। जिसके बाद राज्य सरकार की ओर से मंत्रियों और विभागों के लिस्ट गवर्नर भगत सिंह कोशियारी को सोंपी गए। रविवार को राज्यपाल ने इस पर मुहर लगा दी।
सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को पर्यटन और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी सोंपी गई है। राकांपा के अनिल देशमुख को गृह मंत्रालय, कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट और नए मंत्री बनाए गए पूर्व सीएम अशोक चव्हाण को उद्धृतव ठाकरे सरकार में शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। खास बात यह की गृह मंत्रालय सहित तमाम बड़े मंत्रालय एनसीपी को दिए गए हैं।
इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार को वित्त मंत्रालय जबकि अनिल देशमुस्को गृह मंत्री बनाया गया है।
• अजीत पंवार- वित्त मंत्रालय
• अनिल देशमुख को- गृह मंत्रालय
• एकनाथ शिंदे- शहरी विकास मंत्रालय
• जयंत पटेल- जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय
• अशोक च्वान- पीडब्लूधडी मंत्रालय
• बाला साहेब थोराट- राजस्व मंत्रालय
• आदित्य ठाकरे- पर्यावरण और पर्यटन मंत्रालय
• छगन भुजबल को- खाद्य और नागरी उपलाई
• संजय राठौर- वन मंत्रालय
• अनिल परब को- परिवहन और संसदीय कार्य कार्य मंत्री
• संदीप पाने वाला स्क्रीनरे को- रोजगार मंत्रालय
• दादा भूसे को- कृषि मंत्रालय
• धनंजय मुंडे को- सामाजिक विकास मंत्रालय
• दिलीप वाल्से पटेल को- आबकारी और श्रम मंत्रालय
• जितेंद्र अवहद को- आवास मंत्रालय
• राजेश तोपे- स्वास्थ्य मंत्रालय
• राजेंद्र शिंगने- खाद्य एवं औषधि प्रशासन
• नितिन राउत- ऊर्जा
• सालगंवाड़- स्कूली शिक्षा मंत्रालय
• यशोमति ठाकुर- महिला और बाल कल्याण मंत्रालय
• केसी पाडवी- आदिवासी विकास मंत्रालय
• सुनील केदार- दानी विकास और पशुसंरक्षण मंत्रालय
• विजय वडेटीवार- पिछड़ा कल्याण मंत्रालय
• असलम शेख को- कपड़ा और बंदरगाह मंत्रालय
• अमित देशमुख- स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति मंत्रालय
• सुभाष देसाई को- उद्योग मंत्रालय
• शंकरराव गडख- जल संरक्षण मंत्रालय
• उदय सामंत को- उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्रालय
• गुलाब राव पाटिल को- जलाशय मंत्रालय

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like