चंद्रयान-2 : जहां विक्रम की हुई लैंडिंग, नासा ने जारी की उस जगह की तस्वीर

Please Share

नई दिल्ली: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि चंद्रयान-2 की चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई थी और उसी बीच उसका संपर्क टूट गया था। नासा की ओर से कहा गया कि चंद्रयान-2 से संपर्क स्थापित करने में लगी टीम अभी तक सफल नहीं हो पाई है।

नासा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम ने 7 सितंबर को लैंड करने की कोशिश की थी। विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई थी। चंद्रमा की किसी पर्वतीय भूमि पर इसकी लैंडिंग के बाद इसका पता नहीं लग पाया है। नासा में बयान के साथ ही लैंड करने वाली जगह की तस्वीर भी जारी की है।

इस तस्वीर को नासा के ऑरबिटर की ओर से खींची गई है। तस्वीर में धूल की तस्वीर है। नासा की ओर से यह भी कहा गया है कि अक्टूबर के महीने में जब प्रकाश तेज होगा तो एक बार फिर ऑरबिटर लोकेशन और तस्वीर भेजेगा। आपको बता दें कि विक्रम से संपर्क स्थापित करने की समय सीमा शनिवार को खत्म हो जाएगी क्योंकि जिस जगह पर विक्रम लैंडर उतरा है, वहां पर अब 14 दिन के लिए रात शुरू हो जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like