टिहरी गढ़वाल: जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कोविड को लेकर की दैनिक समीक्षा बैठक, दिए ये अहम निर्देश

Please Share
टिहरी गढ़वाल/25 मई 2021: जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा संपादित दैनिक कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पिछले 24 घंटे में आये कोविड पॉजिटिव मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की क्लस्टर केसेज में कॉन्टिनमेन्ट जोन बनाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने ये भी स्पष्ट किया कि  कॉन्टिनमेन्ट जोन में लोगो का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने के साथ ही दवाओं का वितरण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 21 ऑक्सीजन सांद्रक का रिपेयर होने है। जिसपर जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि सभी सांद्रको को मुख्यालय पर संकलित कर रिपेयर कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को ऑक्सिजन सिलेंडर व सांद्रक की डिमांड जिला कार्यलय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें: महाराज ने मुख्यमंत्री से भेंट कर सौंपा पत्र, कहा अभियांत्रिक विभागों द्वारा कराए जाने वाले कार्यों को छोटा कर स्थानीय निवासियों व सुदूर क्षेत्रों से पलायन कर आए श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध हो

जिलाधिकारी ने जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त कराए जाने को लेकर विधायकगणो द्वारा उपलब्ध कराई गई विधायक निधि से सब-सेंटर स्तर तक की माइक्रो लावेल पर प्लानिंग करने को कहा है। उन्होने कहा कि सीएचसी, पीएचसी, एपीएचसी में किसी भी स्वास्थ्य उपकरण एम्बुलेंस, नेबुलाइजर, ईसीजी मशीन या अन्य कोई उपकरण का क्रय किया जाना आवश्यक तो इसमे तत्काल कार्यवाही की जाए, बशर्ते स्वास्थ्य केंद्रों में उपकरणों के संचालन हेतु तकनीकी मानव संसाधन की उपलब्धता व भवन की स्थिति अच्छी हो। इसके अलावा उन्होंने उप-स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण/मरम्मत को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी उप-जिलाधिकारियों को ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समितियों की मांग के अनुरूप कोरोना सुरक्षा किट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए है।
मास प्रोफिलेक्सिस ट्रीटमेंट के तहत बीएलओ के माध्यम से परिवारों को उपलब्ध कराई जाने वाली कोविड-19 औषधि आइवर मेक्टिन के वितरण की सूचना एवं बच्चों में कोविड के लक्षण संबंधी एक्टिव सर्विलांस की रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर भरकर खंडविकास अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोविड बुलेटिन: आज 81 मरीज़ों की मौत, 2756 नए कोविड-19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की आज की संख्या 6674

जिलाधिकारी ने शासन द्वारा निर्धारित कोविड संबंधी एसओपी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, इसमे किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाय। उन्होने स्पष्ट किया कि अधिकारी शादी समारोहों में अनिवार्य रूप से औचक निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रों में आइवर मेक्टिन के वितरण को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि शहरी विकास विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक वार्ड 1-2 वार्ड के बीच में एक दवा वितरण केंद्र के माध्यम से वितरण की कार्यवाही शीघ्र ही शुरू कर दी जाएगी। ताकि लोगो को घर के नजदीक ही आइवर मेक्टिन दावा उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक में मुख्य चिकित्सधिकारी सुमन आर्य, सभी उपजिलाधिकारी व प्रभारी चिकिसाधिकारी उपास्थिति थे।

यह भी पढ़ें: Video: आज श्री देव सुमन के जन्मदिन पर श्री देव सुमन विश्व विद्यालय से बेगुनाह निकाले गये 42 कर्मचारियों को नौकरी पर वापस लें सरकार, विश्व विद्यालय का कैम्पस भी चम्बा में स्थापित करें सरकार – पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like