विरोध के बाद यू-टर्न पर आई उत्तराखंड सरकार,अब पुरानी दरों पर ही होगा इलाज

Please Share

देहरादून:प्रदेशभर में सरकारी अस्पतालों में महंगे इलाज पर जन विरोध से सहमी प्रदेश सरकार ने यूजर चार्ज की नई दरों पर रोक लगा दी है। फैसले पर यू-टर्न लेते हुए सभी अस्पतालों को पुरानी दरों को बहाल करने के आदेश जारी किए गए हैं। अब सरकारी अस्पतालों में नौ साल पहले निर्धारित यूजर चार्ज की दरों पर मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी। पुरानी दरें बहाल होने से गैर आयुष्मान कार्ड धारकों को सरकारी अस्पतालों में महंगे इलाज से राहत मिली है।

शनिवार को  देर शाम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यूजर चार्ज की नई दरों को लागू करने के शासनादेश पर रोक लगाकर पुरानी दरों को बहाल करने के आदेश दिए हैं। बता दे कि मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी अस्पतालों में यूजर चार्ज की दरें बढ़ाने को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद शासन ने 17 सितंबर 2019 को शासनादेश जारी कर नई दरों को लागू कर दिया था। प्रदेशभर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू होने से सरकार ने भी यूजर चार्ज के फैसले पर यू-टर्न लिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like