गांधी जयंती पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, डीएम ने दिए निर्देश

Please Share

देहरादून: जिलाधिकारी सी रविशंकर ने गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को जनपद के समस्त मदिरा व स्प्रिट के अनुज्ञापियों को अपने अनुज्ञापनों को पूर्णतः बन्द रखने के आदेश दिये हैं। उन्होनें जिला आबकारी अधिकारी को सम्पूर्ण जनपद तथा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में, आदेशों का कड़ाई से अनुपालन करवाने के निर्देश दिये।

उन्होंने समस्त आबकारी निरीक्षकों को गांधी जंयती के दिन 2 अक्टूबर को अपने-अपने क्षेत्रों के समस्त मदिरा अनुज्ञापनों पूर्णतया शील बन्द करते हुए प्रभावी प्रवर्तन अभियान चैकिंग कार्य कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि वे समस्त क्षेत्राधिकारियोंध्थानाध्यक्षों को जनपद की सभी देशीध्विदेशी मदिरा दुकानों की बन्दी एवं अवैध रूप से होने वाली मदिरा की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने हेतु अपने स्तर से निर्देशित करें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like