बीजेपी का महाराष्ट्र में 5 साल में एक करोड़ नौकरियां देने का वादा संकल्प पत्र जारी

Please Share

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है संकल्प पत्र में महाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने का वादा किया गया, और साथ ही पांच साल में एक करोड़ नौकरियां देने का वादा भी किया गया है

संकल्प पत्र में दिए गए वादे

  1. आने वाले पांच सालों में महाराष्ट्र को सूखे से मुक्त बनाया जाएगा
  2. पश्चिम से बहने वाली नदियों के पानी को गोदावरी की घाटी से रुकवाकर मराठवाड़ा व उत्तर महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त भाग में पहुंचाया जाएगा.
  3. मराठवाड़ा वाटर ग्रिड महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से 11 बांधों को आपस में जोड़कर संपूर्ण मराठवाड़ा को पाइप लाइन से आपूर्ति कराई जाएगी.
  4. कृष्णा कोयना व अन्य नदियों में बाढ़ के कारण बह जाने वाले अतिरिक्त पानी को पाश्चिम महाराष्ट्र के स्थायी सूखे भाग में ले जाया जाएगा.
  5. आने वाले 5 सालों में कृषि में लगने वाली बिजली को सौर ऊर्जा पर आधारित करके किसानों को दिन में 12 घंटे से अधिक बिजली पहुंचाई जाएगी.
  6. -अगले पांच सालों में 1 करोड़ नौकरियों का निर्माण किया जाएगा. 1 करोड़ परिवारों को महिला बचत समूह से जोड़कर रोजगार के विशेष अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे.
  7. 2022 तक प्रत्येक घर को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा. मूलभूत सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.
  8. राज्य की सभी सड़कों की स्थायी मरम्मत और देखभाल के लिए स्वतंत्र तंत्र का निर्माण किया जाएगा और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सभी बस्तियों को 12 महीने चलने वाली सड़कों से जोड़ा जाएगा.

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like