अमेरिका ने तुर्की पर लगाए प्रतिबंध, कहा- उसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देंगे

Please Share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि अमेरिका तुर्की के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाएगा, उत्तर-पूर्व सीरिया में तुर्की की कार्रवाई का विरोध करते हुए अमेरिका ने कहा है कि वह उसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगा। साथ ही स्टील पर लगने वाले टैरिफ को भी बढ़ा दिया जायेगा। वहीं, दोनों देशों के बीच 100 बिलियन डॉलर के व्यापार सौदे पर चल रही बातचीत को भी रद्द करने की सम्भावना है।

तुर्की ने नौ अक्तूबर को सीमा पार कुर्दिश लड़कों पर हमला शुरू किया। तुर्की द्वारा यह कदम तब उठाया गया जब वॉशिंगटन ने यह निर्णय लिया कि वह सीरिया में तैनात अपने सैनिकों को वहां से बाहर निकालेगा, जिसके बाद रिपब्लिकन ने इस कदम की आलोचना की थी। उनमें से कुछ ने तो इसे कुर्दों के साथ धोखेबाजी करार दिया था।

ट्रंप ने बयान देते हुए कहा कि ‘यह (कार्यकारी) आदेश अमेरिका को उन लोगों पर शक्तिशाली अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने में सक्षम बनाएगा जो गंभीर मानवाधिकारों के हनन में शामिल हो सकते हैं, साथ ही ट्रंप ने कहा कि तुर्की की सैन्य कार्रवाई इस क्षेत्र में नागरिकों को खतरें में डाल रही है। साथ ही इस क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और स्थिरता को भी बिगाड़ रही है। ट्रंप ने कहा कि वह इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट है कि तुर्की की कार्रवाई मानवीय संकट को पैदा कर रही है और युद्ध अपराधों के लिए परिस्थितियां तैयार कर रही है।

 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like