ICC ने सुपर ओवर का नियम बदलने पर ये बोले सचिन

Please Share

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इंग्लैंड और वेल्स में हुए विश्व कप फाइनल में विवादित सुपर ओवर के बाद अब नया नियम लागू करने का फैसला लिया। अबसे सुपर ओवर टाई होने पर इसे लगातार उस वक्त तक कराया जाएगा जब तक कोई एक टीम विजेता नहीं करार दी जाती। और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी के इस नए फैसले का स्वागत किया है। सचिन ने आईसीसी विश्व कप फाइनल में सुपर ओवर के टाई होने के बाद सबसे पहले इस नियम को बदलने का सुझाव दिया था। सचिन ने चौके के आधार पर विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के विजेता का फैसला ना किए जाने पर आईसीसी द्वारा बनाए नए नियम का स्वागत किया है।

सचिन ने ट्विटर पर आईसीसी के फैसला पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, मुझे लगता है यह बहुत ही महत्वपूर्ण था, यह एक सही नतीजा हासिल करने के लिए बिल्कुल न्ययपूर्ण होगा। खासकर ऐसे में जब कि दोनों ही टीमें बराबर की हों और किसी एक से भी जीत का मौका नहीं छीना जा सकता।

गौरतलब है इस साल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया मुकाबला बराबरी पर छूटा था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच विजेता फैसला करने के लिए सुपर ओवर कराया गया था। सुपर ओवर भी टाई रहा था जिसके बाद विश्व चैंपियन का फैसला सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली टीम के हक में दिया गया था। इस फैसले के बाद आईसीसी की काफी आलोचना हुई थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like