इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Please Share

दिल्ली : एक गीत से रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनी प्रिया प्रकाश वारियर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मलयाली फिल्म के गीत में अपनी आंखों की अदाओं से इंटरनेट पर छाने वाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर ने कहा कि वह वायरल वीडियो को लेकर उनके तथा फिल्म के निर्देशक उमर लुलू के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक के उच्चतम न्यायालय के फैसले से खुश हैं। आरोप है कि यह गीत एक खास समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्रिया और फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ केस पर अब रोक लगा दी गई है। जिसके साथ ही कहा गया है कि अगली कार्रवाई होने तक उन पर कोई आपराधिक प्रक्रिया नहीं चलाई जा सकती है। फिल्म निर्देशक ने कहा कि फैसला बड़ी राहत देने वाला है। उन्होंने कहा, हम बहुत उत्साहित हैं।

आपको बता दें कि कुछ लोगों ने फिल्म के गाने ‘मानिकया मलराय पूवी’ से अपनी धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।गौरतलब है कि प्रिया प्रकाश की मलयालम फिल्म ‘ओरू अडार लव’ 3 मार्च, 2018 को रिलीज होगी। इसी फिल्म का गाना ‘मानिका मलयारा पूवी’ कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply