जॉनसन बेबी पाउडर में मिला कैंसर कारक तत्व, कंपनी ने वापस मंगाए 33 हजार डिब्बे

Please Share

नई दिल्ली: बच्चों के लिए शैंपू, साबुन और पाउडर बनाने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर में कैंसर कारक तत्व एस्बेस्टस मिला है। इसके बाद कंपनी ने अमेरिका में 33 हजार बोतलों को वापस बुला लिया है।

अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) ने जांच के लिए कुछ नमूनों को लिया था। इन नमूनों में कैंसर कारक तत्व मिला। इसके बाद कंपनी ने अपने उत्पाद को बाजार से वापस मंगा लिया है। अमेरिकी शेयर बाजार में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर छह फीसदी लुढ़क गया और यह 127.70 डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

रॉयटर्स के मुताबिक,  एक ऑनलाइन रिटेलर से सिंगल बोतल खरीदी गई थी। इसके बाद परीक्षण के लिए स्वेच्छा से #22318RB के लॉट को वापस बुलाया गया है, जिसमें 33 हजार बॉटल्स हैं। कंपनी ने हालांकि अब भी कहा है कि उसके पाउडर में एस्बेस्टस नहीं है।

जॉनसन एंड जॉनसन के उत्पाद भारत के अलावा कई अन्य देशों में बिकते हैं। कंपनी को अपने कई प्रोडक्ट की वजह से  मुकदमा और जुर्माने का सामना करना पड़ा है। अमेरिका की एक अदालत ने इसी साल अगस्त में कंपनी पर करीब 41 अरब रुपये का जुर्माना लगाया था।

जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के बेबी पाउडर के कैंसर कारक साबित होने के बाद अब उसके बेबी शैंपू भी अप्रैल महीने में क्वालिटी टेस्ट भी फेल हो गया था। राजस्थान ड्रग कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने टेस्ट के बाद कंपनी को नोटिस भेजा था। टेस्ट फेल होने की वजह फॉर्मल्डिहाइड तत्व था, हालांकि कंपनी अपनी ओर से ऐसा तत्व शैंपू में मिलाए जाने से इनकार किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like