मायावती पर विवादित टिप्पणी का राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, बीजेपी विधायक को जारी होगा नोटिस

Please Share

नई दिल्ली: भाजपा की मुगलसराय से विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा प्रमुख मायावती पर विवादित टिप्पणी का राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग भाजपा विधायक को नोटिस जारी कर जवाब मांगने की तैयारी कर रहै है।

आयोग ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने बीजेपी विधायक साधना सिंह द्वारा बीएसपी सुप्रीमो मायावती के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग साधना सिंह को इस बयान के संबंध में एक नोटिस भेजेगा।

गौरतलब है कि शनिवार को साधना सिंह ने चंदौली में एक सभा में कहा था कि, हमको पूर्व मुख्यमंत्री न तो महिला लगती हैं और न ही पुरुष। इनको अपना सम्मान ही समझ में नहीं आता। जिस दिन महिला का चीरहरण होता है, उसका ब्लाउज फट जाए, पेटीकोट फट जाए, साड़ी फट जाए, वो महिला सत्ता के लिए आगे आती है तो वो कलंकित है। उसे महिला कहने में भी संकोच लगता है। वो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है क्योंकि वो तो न नर है, न महिला है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like