आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बनीं ग्राम प्रधान घर में खुशियों की लहर  

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न हुए और आज फैसले की घड़ी आ गई है। आज प्रदेश  के 12 जिलों में मतगणना शुरू हो गई है  है। और सुबह 10 बजे के बाद से परिणाम आने भी शुरू हो गए हैं।

रुद्रपुर ब्लॉक के ग्राम गडरियाबाग से गीता रूपसिंह ने ग्राम प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। गीता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ा था और आज जीत दर्ज कर ली। वह अपनी जीत से उनका परिवार बेहद खुश हैं उन्होंने जनता को धन्यवाद कहा।

अपनी जीत से उत्साहित गीता ने गांव के विकास के लिए बेहतर योजना बनाने और लागू करने की बात कही। कहा कि वह जनता के आशीर्वाद से जीती हैं। अब वह गांव के बेहतर विकास के लिए कार्य करेंगी।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like