यूपी सीएम के पिता दिल्ली एम्स के लिए रेफर

Please Share

देहरादून: हिमालयन अस्पताल में भर्ती उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता को दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। दरअसल, आज सुबह उनको अस्पताल से छुट्टी दी जानी थी, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

तबीयत बिगड़ने के बाद डाॅक्टरों ने उनकी फिर से जांच की, जसमें उनके आंतों में इंफेक्शन की बात सामने आई है। डाॅक्टरों की मानें तो उनकी सर्जरी कराई जा सकती है। इसको देखते हुए ही उनको दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है। शाम करीब चार बजे उनको एयर एंबुलेंस से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। उनके छोटे बेट महेंद्र बिष्ट ने बताया कि तबीयत में एक बार सुधार भी आया, लेकिन उसके बाद फिर से तबीयत गिरने लगी। डाॅक्टरों की सलाह के बाद उनको दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply