फीस बढ़ोतरी के विरोध में सड़कों पर उतरे NSUI के छात्र, फूंका मंत्री का पुतला

Please Share

देहरादून: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने शुक्रवार को डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति का एस्ले हाल चौक पर पुतला फूंका गया।

पुतला फूंकने से पूर्व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में एकत्रित होकर घंटाघर तक मार्च निकाला। नारे बाजी करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय हमारे ही राज्य के छात्र छात्राओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। राज्य के अर्ध सरकारी महाविद्यालय डीएवी, डीबीएस, एमकेपी और एसजीआरआर महाविद्यालयों से अधिक शुल्क लिया जा रहा है।

वहीँ कहा कि विश्वद्यालय में अगल अलग शुल्क वसूला जा रहा है जो की अन्यायपूर्ण है। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि, राज्य सरकार अपने ही प्रदेश के छात्र छात्राओं के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार कैसे होने दे रही है। जबकि एमएचआरडी मंत्री भी उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उत्तराखंड में उच्च शिक्षा खस्ताहाल स्थिति में है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like