भिखारी बन रहे परेशानी का सबब, पुलिस संज्ञान में लेने की कह रही बात

Please Share

देहरादून: बीते कई दिनों से राजधानी दून के कई व्यस्तत्तम चौराहों पर कई भिखारियों के भीख मांगने को लेकर जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कभी-कभी तो ये आते-जाते लोगों के लिए भी व्यक्तिगत रूप से परेशानी का सबब बन रहे हैं। मामले में जब हैलो उत्तराखंड न्यूज़ ने पुलिस को अवगत कराया तो पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने की बात की है।

यह भी पढ़ें: भिखारी सिंडिकेट: दरभंगा के विकलांग को दो माह में समाज कल्याण का कार्ड

हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बातचीत में पुलिस ने बताया कि, उनके द्वारा विभिन्न जगहों पर ऐसे भिखारियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पुलिस का कहना है कि, शहर के विभिन्न जगह भिखारियों को पकड़ कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ऐसे में अब देखना होगा कि, आखिर पुलिस का ये अभियान कितना सफल हो पाता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like