पीएम मोदी ब्राजील के लिए रवाना, ब्रिक्स सम्मेलन में छठी बार लेंगे हिस्सा

Please Share

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज ब्राजील के लिए रवाना होंगे। इस सम्मेलन का विषय इस बार ‘अभिनव भविष्य के लिए आर्थिक वृद्धि’ है। पीएम कार्यालय से जारी बयान में बताया गया है कि मोदी छठी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। पहली बार उन्होंने 2014 में ब्राजील के फोर्टालेजा में शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया के लिए रवाना होंगे। दौरे में भारत से उद्योगपतियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रह सकता है। यह प्रतिनिधिमंडल ब्रिक्स बिजनेस फोरम में विशेष रूप से शिरकत करेगा जहां सभी पांच देशों का व्यावसायिक समुदाय मौजूद रहेगा।

इसके बाद, ब्रिक्स के पूर्ण अधिवेशन का कार्यक्रम होगा। इसमें ब्रिक्स के सभी नेताओं द्वारा आपस में आर्थिक विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत होगी। प्रधानमंत्री ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के ब्रिक्स नेताओं के साथ बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इसमें ब्राजिलियन ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष और न्यू डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष अपनी-अपनी रिपोर्ट भी देंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like