पानी लेने गया व्यक्ति पैर फिसलने से नहर में डूबा

Please Share
देहरादून: कोतवाली विकास नगर के अंतर्गत पुल नंबर-एक, विकासनगर पर शक्तिनहर मे एक व्यक्ति का पैर फिसलने से वह शक्ति नहर में डूब गया। उक्त सूचना पर पुलिस बल घटनास्थल पुल नंबर 1 रवाना हुआ। घटना स्थल पुल न. 1 के पास डूबे हुए व्यक्ति को कर्मचारी गण व जनता की मदद से शक्तिनहर से बाहर निकाल कर शिनाख्त हेतु प्रचार-प्रसार किया गया तो, डूबे हुए व्यक्ति की शिनाख्त तोताराम पाण्डे पुत्र विद्या दत्त पाण्डे उम्र 55 वर्ष निवासी इन्द्रा उद्धान मार्ग विकासनगर देहरादून के रूप मे हुई। मृतक तोताराम पाण्डे के शव का मौके पर पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमाटर्म के लिए मोर्चरी विकासनगर भिजवाया गया।
मृतक तोताराम पाण्डे के परिजनो से पूछताछ की गई व तथ्य प्रकाश मे आये कि मृतक उद्यान विभाग चकराता विकासनगर मे चतुर्थ श्रेणि के पद पर नियुक्त था तथा आज पितृ पक्ष के तर्पण हेतु शक्तिनहर मे जल लेने गया था, जिसका अचानक पैर फिसलने से शक्तिनहर मे डूब कर मृत्यु होना प्रथम दृष्टया ज्ञात हुआ। वहीँ घटना की जांच की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like