नाजायज सम्बन्ध के चलते पति को उतारा मौत के घाट, किचन में दफनाकर किया ये..

Please Share

अनूपपुरः मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर अपने ही पति की हत्या का आरोप है। मामला अनूपुर जिले के अमरकंटक थानाक्षेत्र के करौदा टोला का है, जहां एक महिला पर आरोप लगा है कि उसने अपने पति की हत्या कर दी और उसके बाद शव को किचन में दफना दिया। पेशे से वकील मोहित प्रसाद बनावल एक महीने से लापता था, इस सम्बन्ध में पत्नी प्रतिमा बनावल ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। ताकि कोई उसपर शक ना कर सके।

 

वहीँ मोहित का बड़ा भाई अर्जुन जब भी मोहित के बारे में उसकी पत्नी से पूछता तो वो गाली गलौज करने लगती और घर में कभी नहीं आने देती। जिसपर मोहित को शक हुआ तो उसने आसपास के लोगों को इकट्टा किया। इस दौरान हमेशा की तरह लोगों के साथ मोहित की पत्नी गाली गलौज करने लगी और घर में ताला लगाकर चली गई। जब घर के अंदर से बदबू आने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के पहुंचने पर पूरा मामला सामने आ गया, जहां पुलिस को किचन से सड़ी गड़ी हालत में मोहित का शव मिला। पुलिस ने आरोपी प्रतिमा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पति की हत्या की बात कबूल की और अपने जेठ गनाराम पर हत्या में साथ देने का आरोप लगाया। आरोपी महिला के मुताबिक उसके पति का जेठानी से अवैध संबंध थे। ये बाद उसके जेठ गनाराम को भी पता थी। तो दोनों ने मिलकर मोहित का हाथ-पैर बांधकर गला रेतकर हत्या कर दी और शव किचन में दफना दिया।

 

वहीं महिला के आरोपों को गनाराम ने झूठा बताते हुए खुद को बेकसूर बताया है और महिला पर आरोप लगाया है कि महिला झूठ बोल रही है और उसे फंसाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और महिला के जेठ गनाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like