कंगना का सुप्रीमकोर्ट की वकील पर निशाना, बोली- उस लेडी को 4 दिन जेल में दुष्कर्मियों के साथ रखो; देखिए वीडियो..

Please Share

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह पर निशाना साधा है। इंदिरा ने कुछ दिन पहले ही निर्भया की मां से अपील की थी कि वे निर्भया से दुष्कर्म के दोषियों की सजा माफ कर दें। इस पर कंगना ने कहा, “उस लेडी (इंदिरा जयसिंह) को उन लड़कों के साथ चार दिन जेल में रखो। उसको रखना चाहिए, उसे जरूरत है।” कंगना ने आगे कहा, “कैसी औरतें होती हैं जिन्हें ऐसे लोगों पर दया आती है। ऐसी ही औरतों की कोख से निकलते हैं वहशी दरिंदे। ये भी किसी की कोख से निकले हैं। उन्हीं की कोख ऐसी होती है जिन्हें प्यार आता है इन पर, सहानुभूति होती है ऐसे वहशियों और खूनियों से।”

वहीँ निर्भया की मां ने कंगना के बयान का स्वागत करते हुए कहा, “मैं उनके बयान से सहमत हूं। मैं कंगना का धन्यवाद करती हूं। मैं किसी की तरह महान नहीं बनना चाहती। मैं एक मां हूं और सात साल पहले मेरी बेटी की जान गई है। मैं इंसाफ चाहती हूं।

वकील इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां से अपील में कहा था- “मैं आशा देवी का दर्द पूरी तरह से समझ सकती हूं। मगर मैं उनसे अपील करती हूं कि वे सोनिया गांधी का अनुसरण करें, जिन्होंने नलिनी (पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी) को माफ कर दिया। वे उसके लिए मौत की सजा नहीं चाहतीं। हम सभी आपके साथ हैं, लेकिन मौत की सजा के खिलाफ हैं।’’

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like