यूट्यूब सनसनी: ‘चल छोरी..’गढ़वाली गीत की जमकर हो रही सराहना

Please Share

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड  के लोक गायक  दीवान सिंह पंवार का अगला गीत रिलीज को तैयार है। जिसका नाम हैं “शिवानी”  जिसमे लड़का और लड़की का काफी दिनों बाद मिलन होता हैं। इससे पहले ‘चल छोरी..’ नाम के गाने को ‘मिज़ाज म्यूजिक’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। जिसे श्रोताओं से काफी सराहना मिल रही है। आपको बता दें कि दीवान सिंह पंवार ने इस गीत को खुद ही लिखा और कम्पोज भी किया हैं। जिसे रिकॉर्ड किया है विरेन्द्र सिंह पंवार ने जिनका नाम गायिकी के छेत्र में भी जाना जाता हैं।

यूट्यूब सनसनी: ‘चल छोरी..’गढ़वाली गीत की जमकर हो रही सराहना 2 Hindi News Bharat »

इसमें लोकप्रिय संगीतकार शैलेंद्र ने संगीत दिया हैं। साथ ही इसको बड़ी खुबसूरती से फिल्माया गया है, जो दिखने में काफी आकर्षक लग रहा है। अपने इस गाने को उन्होंने अपने पहाड़ से हो रहे पलायन को ध्यान में रखते हुए लोग वापिस अपने पहाड़ लौट जाएं इसलिए उत्तराखंड की संस्कृति को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि, उन्हें देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है। इसी क्रम में  उन्होंने उम्मीद जताई कि, आने वाले गीत को भी उनके प्रशंसकों का प्यार मिलेगा। 

इस गाने को आप मिजाज म्यूजिक चेनल पे देख सकते है 

You May Also Like