उत्तराखंड: मौसम ने ली करवट, बर्फ की चादर से ढके चार धाम,लुढ़का पारा

Please Share
देहरादून: आज देहरादून सहित अधिकतर जिलों में बादलों का पहरा रहा। वहीं पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे अब उत्तराखंड में कढ़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में सुबह से बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में एक से दो दौर की बारिश होने का अनुमान है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
गुरुवार सुबह नई टिहरी, श्रीनगर, रुद्रपयाग, टिहरी के भिलंगना क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई, जिसके बाद बादल छा गए। केदारनाथ और बदरीनाथ ही ऊंची चोटियों में बर्फबारी जारी है। उत्तरकाशी में सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। चमोली जिले में बदरीनाथ सहित हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गोरसों बुग्याल और औली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। औली में एक फीट तक बर्फ जम गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो रही है। टिहरी के ऊंचाई वाले इलाकों गंगी, पिंस्वाड खतलिंग और पंवाली बुग्याल में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like