रानीखेत: कड़ाके की ठण्ड के बीच पुलिस व डॉक्टर बने गरीब वृद्धजनों का सहारा

Please Share

रिपोर्ट: नंदकिशोर गर्ग

रानीखेत: छावनी परिषद के बहुउद्देशीय भवन में पुलिस ने गरीब वृद्धजनों को रजाई बांटकर उन्हें ठण्ड में कुछ राहत पंहुचाने के क्रम में मदद की। इस अवसर पर रानीखेत के वरिष्ठ सर्जन डा0 ओपीएल श्रीवास्तव व राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधिक्षक डा0 डीएस नई ने वृद्ध गरीब रोगियों के लिये चिकित्सा शिविर लगाया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी तपेश कुमार चन्द ने अपने सहयोगी नगर कोतवाल भूपेन्द्र सिंह बृजवाल व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र के करीब 100 महिलाओं व पुरुषों को रजाई वितरित की। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि, डीआईजी किसी कारणवश नही आ पाये। वह माह के आखिर में गरीब वृद्धजनों के लिये कार्यक्रम करते आए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like