विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की बढ़ सकती मुश्किलें, मुकदमा दर्ज

Please Share

हरिद्वार: अक्सर विवादों में रहने वाले विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने खानपुर विधायक चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

जानकारी के मुताबिक, यह मुकदमा विधायक कर्णवाल ने एससी-एसटी और धमकी देने के आरोप में दर्ज कराया है। उन्होंने एसएसपी को मामले में तहरीर दी है। जिसमे शिकायत की गई कि, 13 अप्रैल को नेहरू स्टेडियम में एक कुश्ती कार्यक्रम के दौरान खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ जातिसूचक शब्द और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। साथ ही उन्हें चीरने-फाड़ने की धमकी भी दी थी। मामले में पुलिस ने विधायक चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like