पास्को अधिनियम के तहत एक अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़, माँ द्वारा दी गयी तहरीर

Please Share

ऋषिकेश: कल थाना ऋषिकेश में शिकायतकर्ता द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ उनके पति द्वारा पिछले 4 वर्षों से छेड़छाड़ की जा रही है, तथा उनके द्वारा इसका विरोध किए जाने पर उनके व उनके पुत्री के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 119 2020 धारा 354/323/506 आईपीसी ल 11/12 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर अभियुक्त गोविंद सिंह रावत, उम्र 40 वर्ष, को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है और उपरोक्त समय से अभियुक्त  को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply