उत्तराखंड: पत्नी से विवाद के चलते व्यक्ति ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

Please Share

देहरादून: कोतवाली विकासनगर के अंतर्गत एक व्यक्ति ने रसूलपुर के बगीचे में आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी करने पर मृतक की शिनाख्त खड़क सिंह पुत्र लाल बहादुर उम्र 35 वर्ष, मूलनिवासी नेपाल, हाल निवासी ग्राम दंडगाण गांव तहसील मोरी जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में मृतक खड़क बहादुर का यूटिलिटी वाहन का चालक होना और परिवार सहित ग्राम दंडगाण गांव, तहसील मोरी में रहना सामने आया। साथ ही प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण पत्नी से गृह कलेश होना सामने आया। घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like