उत्तराखंड: व्यक्ति ने होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा..

Please Share

देहरादून: ऋषिकेश के बस अड्डा पुलिस चौकी के अंतर्गत होटल आदर्श में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। होटल के मैनेजर चेतराम थपलियाल पुत्र सुरेशानंद थपलियाल ने पुलिस को सूचना दी कि, मंगलवार दोपहर एक यात्री विष्णु निवासी जयपुर उनके होटल में रूका था। जोकि अपने कमरे में अंदर से दरवाजा बंद किए हुए हैं। खिड़की से देखने पर वह कमरे के अंदर पंखे से गले में रस्सी का फंदा लगाए हुए हैं।

सूचना पर पुलिस होटल पहुंचे। जहां तीसरी मंजिल पर, कमरा नंबर 10 मे गए, जो अंदर से बंद था। ऋषिकेश पुलिस ने फोटो और वीडियोग्राफी कर, उक्त दरवाजे को तोड़कर अंदर गए, तो उक्त विष्णु नामक यात्री अपने गले पर फंदा लगाकर पंखे से लटका हुआ था। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उसके द्वारा सुसाइड करने की वजह अपने रिश्तेदारों को बताया है। उपरोक्त मृतक के परिवारजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान विष्णु बंसल पुत्र जितेंद्र कुमार बंसल निवासी मोहल्ला बुचाहेरा, कोटपुतली, जयपुर राजस्थान उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like