CAA हिंसा के आरोपियों को पकड़ने के लिए दरोगा ने बदला भेष, बेचे केले; उपद्रवी गिरफ्तार

Please Share

आगरा: नागरिकता संशोधित कानून (CAA) का विरोध कर रहे लोगों के बीच उपद्रवियों को पकड़ने के लिए फिरोजाबाद पुलिस ने केले बेचे। दरअसल, नागरिकता कानून के खिलाफ आगरा से सटे फिरोजाबाद में 20-21 दिसंबर को हिंसक प्रदर्शन हुआ। इनमें दो लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा के बाद एक आरोपी आगरा के मंटोला इलाके में आकर छिप गया था। फिरोजाबाद पुलिस ने यह इनपुट आगरा पुलिस को दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपद्रवी को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारी संजीव तोमर सादे कपड़ों में ठेला लेकर केले बेचने के लिए वहां पहुंचे। दरोगा ने सस्ते में केले बेचे और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस का यह मिशन कामयाब रहा और पुलिस ने उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए दरोगा ने अपनी मूंछे कटवा दी। गंदे कपड़े भी पहनें, ताकि कोई उन्हें पहचान नहीं पाए। इस दौरान दरोगा संजीव ने 5 दर्जन केले बेचे। केला बेचते हुए दरोगा सीसीटीवी में कैद हो गया। अब इसकी फोटो वायरल हो रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like