इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिला संदिग्ध बैग, RDX होने की आशंका

Please Share

दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार देर रात टर्मिनल-3 पर एक संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गई। हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार इस बैग में आरडीएक्स हो सकता है। हालांकि ये तय है कि इस बैग में विस्फोटक है लेकिन किस तरह का विस्फोटक है यह बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉयड टीम की जांच के बाद ही तय हो सकेगा।

बताया जा रहा है कि इस लावारिस बैग को रात करीब 1 बजे देखा गया था। जिसके बाद सीआईएसएफ के खोजी कुत्ते से इसकी जांच कराई गई तो इसमें विस्फोटक होने के सकारात्मक सिग्नल मिले। इसके बाद बीडीडीएस की टीम को बुलाया गया। उन्होंने शुरुआती जांच में इसे संदिग्ध पाया और बैग अपने कब्जे में ले लिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like